
मुंबई : फिल्म एम. एस धोनी से मशहूर हुए एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। वे मात्र 34 साल के थे। उनके नौकर ने सुबह उनका शव उनके घर पर देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सुशांत केदारनाथ, काई पोचे, शुद्ध देशी रोमांश आदि फिल्मों में भी काम किया था और पवित्र रिश्ता धारावाहिक से वे मशहूर हुए थे।