
नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में मंगलवार को दिल्ली, मणिपुर और छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर हुआ है। इसके तहत दिल्ली में मनोज तिवारी की जगह भाजपा के नये अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता को बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में विक्रम उसेंडी की जगह भाजपा के नये अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को बनाया गया है। जबकि मणिपुर में के भावनानंद सिंह की जगह एस टिकेंद्र सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है।
तत्काल प्रभाव से लागू हुई नियुक्ति
दिल्ली में भी भाजपा ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल लिया है वहां मनोज तिवारी को हटाकर उत्तर दिल्ली के मेयर आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली भाजपा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पत्र जारी कर यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होने की बात कही है।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता जीवन परिचय
शिक्षा : बीएससी, छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर, उत्तर प्रदेश
मूल निवासी : उत्तर प्रदेश, गुरसहायजंग, कन्नौज जिला में जन्म हुआ।
वार्ड : 98 वेस्ट पटेल नगर
– वर्ष 2017 में पहली बार पार्षद बने।
– वर्ष 2018 में उत्तरी दिल्ली के महापौर बने।
-भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय में धर्मेंद्र प्रधान के समय कार्यालय मंत्री रहे।
-दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश कोहली के समय में कार्यालय मंत्री रहे ।
-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विस्तारक और पूर्णकालिक रहे।
– भाजपा के करोलबाग जिले में उपाध्यक्ष रहे।
-वर्ष 1995 में रोजगार की तलाश में दिल्ली आए थे।
-ट्यूशन पढ़ाकर आजीविका चलाई ।