
17 अगस्त से सिंह राशि में सूर्य प्रवेश करने जा रहा है। इससे कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। वहीं कई राशि वाले लोगों को ध्यान देने की जरूरत है।
कोलकाता: ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रहों का राजा है। सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी ग्रहों पर पड़ता है। 17 अगस्त 2023 को दोपहर 01 बजकर 23 मिनट पर सूर्य गोचर होगा। इस दौरान कई राशियों को इसका लाभ भी मिलेगा।सूर्य गोचर से इन राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव।
मेष राशि- इस राशि के लोगों के लिए जीवन में सूर्य का यह गोचर अनुकूल प्रभाव लेकर आने वाला है। रुके हुए काम इस अवधि में पूरे होंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। आर्थिक मामले में भी स्थिति अच्छी रहेगी।
सिंह राशि- आपके रुके हुए पुराने काम पूरे होंगे।मान-सम्मान में आपकी वृद्धि होगी, कॉम्पिटिशन बढ़ेगा। मन में पॉजिटिविटी रहेगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा। दफ्तर में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।
कर्क राशि- इस अवधि में आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। पहले से सोची हुई प्लानिंग को आसानी से इंप्लीमेंट कर पाएंगे। बिजनेस में सौदा लाभदायक साबित होगा। वहीं इस अवधि में नए मित्र बनने की संभावना है।
मीन राशि- इस राशि वाले लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोई पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। सरकारी रुके हुए काम पूरे होंगे। आपकी दिन चर्या में सकारात्मक बदलाव आएगा इससे मन में प्रसन्नता आएगी। परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता प्राप्त होगी।
वृषभ राशि- जातक पर कई अच्छे और बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं। इस अवधि में बिजनेस सामान्य रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। वहीं, शादीशुदा लोगों के जीवन में जीवनसाथी से विवाद होने की संभावना है। छात्रों को पढ़ाई में मन लगाने की सलाह दी जाती है।
तुला राशि- इस अवधि में कारोबार सामान्य रहने की उम्मीद है। परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार के साथ घूमने जाने की संभावना है। जीवन साथी के साथ वाद-विवाद करने से बचें।
मिथुन राशि- इस अवधि में जातक को शेयर बाजार में निवेश करने से बचना चाहिए। पैसों को लेकर किसी भी तरह का खतरा न लें। आपके आसपास के व्यक्ति के द्वारा भ्रम की स्थिति भी पैदा हो सकती है।
वृश्चिक राशि- सूर्य गोचर इस राशि के जातक के लिए सामान्य रहने की उम्मीद है। स्वास्थ्य के मामलों में ठीक रहेगा। इस अवधि में अपना महत्वपूर्ण काम पूरा कर लें तो बेहतर है। कारोबार के क्षेत्र में नए सौदे की उम्मीद है। जातक इस अवधि में आलस्य करने से बचें।
धनु राशि- जातक के लिए यह अवधि शुभ होगा। इस अवधि में अपने विवके से काम करें। पैसों के मामलों में भी यह गोचर अच्छा रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी का भी कोई अपमान न करें। अगर आप कहीं लंबी यात्रा करने का मन बना रहे हैं तो इसे टाल देना बेहतर होगा।
कन्या राशि- इस अवधि में जातक को सतर्क रहने की जरूरत है। बिना जरूरी के खर्चों को करने से बचें। किसी भी प्रकार का लेन-देन न करना बेहतर होगा। सड़क से यात्रा करते वक्त बेहद सतर्क रहें। स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है सावधान रहें।
कुंभ राशि- इस अवधि में जीवसाथी के साथ वाद-विवाद करने से बचें। छोटी-छोटी बातों पर क्लेश हो सकता है। परिवार में अशांति होने से सतर्क रहें। कारोबार में हानि के संकेत है। कोई करीबी व्यक्ति आपके साथ धोखा कर सकता है।
मकर राशि- जातक के लिए यह अवधि संघर्ष से भरा हो सकता है। मेहनत के बावजूद भी समय पर काम पूरा नहीं हो सकता है। मन में अशांति न होने दें, इसलिए ज्यादा सोचने से बचें। गाड़ी चलाते वक्त सावधान रहें। भोजन समय पर करें, सतर्क रहें।
( नोट: इसमें दी गई जानकारियों की सत्यता की हम पुष्टि नहीं करते हैं। हमारा उद्देश्य केवल सूचना पहुंचाना है। )