नई दिल्ली : हरियाणा और महाराष्ट्र में वोटिंग खत्म होने के बाद के एग्जिट पोल के रुझान आने लगे हैं। इनके मुताबिक दोनों राज्यों में लगातार दूसरी बार भाजपा सत्ता में आसानी से लौटती दिख रही है। यानी 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद मोदी लहर लगातार मजबूत बनी हुई है। इसलिए ज्यादातर एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना बताई जा रही है।
महाराष्ट्र के एग्जिट पोल में भाजपा जीतती हुई
इस कड़ी में जी न्यूज के मुताबिक महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 203 सीटें, कांग्रेस को 70 और अन्य को 15 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। वहीं, एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र की 288 सीटों में से भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 204 सीटें मिलने की संभावना बताई गई है। इसी तरह कांग्रेस-शिवसेना गठबंधन को 69 और अन्य को 15 सीटें मिलने की संभावना बताई गई है। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन 230 सीटों पर जीत हासिल कर सकती, जबकि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन 48 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। अन्य को 10 सीटें मिलने का अनुमान।
हरियाणा में भी भाजपा की जीत
हरियाणा की 90 सीटों में से भाजपा ने इसबार 75 पार का नारा दिया था। अभी तक जो एग्जिट पोल आए हैं, उनमें से दो के मुताबिक भाजपा को 70 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान है। आर भारत-जन की बात के मुताबिक भाजपा-58, कांग्रेस-17, अन्य-15 सीटें। एबीपी सी वोटर में भाजपा को 72 सीटें मिलती दिखाई है। न्यूज 18 के मुताबिक भाजपा 75 व अन्य को 15 सीटें मिल सकती हैं।टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा विधानसभा चुनाव में 71 सीटें जीतकर भाजपा राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है।