इसरो ने महत्वपूर्ण तथा महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की नींव रख दी है: राहुल गांधी

rahul gandhi

नई दिल्ली : चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय पृथ्वी से संपर्क टूटने के बाद शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसरो के वैज्ञानिकों को उनके चुनौती भरे कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने महत्वपूर्ण तथा महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है। वहीं कांग्रेस ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों पर समूचे राष्ट्र को गर्व है और सब उनके साथ खड़े हैं।

ट्वीट कर बोले राहुल

राहुल ने ट्वीट कर कहा कि ”इसरो को ‘चंद्रयान-2’ मिशन पर उसके बेहतरीन कार्य के लिए बधाई। आपका भाव और समर्पण हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा है। आपका काम बेकार नहीं जाएगा। इस संस्था ने कई और महत्वपूर्ण तथा महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है।” वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि ” समूचा देश इस समय इसरो की टीम के साथ खड़ा है। अंतरिक्ष एजेंसी के कठिन परिश्रम और प्रतिबद्धता ने देश को गौरवान्वित किया है।”

भविष्य उज्जवल ही उज्जवल : रणदीप सुरजेवाला

पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने ट्वीट करके बोले, कि इसरो की टीम का समर्पण और कठिन परिश्रम ‘हम सभी के लिए एक प्रेरणा है।’ पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा ”चंद्रयान- 2 मिशन इस बात का प्रमाण है कि इसरो के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में नए मार्ग प्रशस्त किए हैं और हर भारतीय को गौरवान्वित किया है।” उन्होंने कहा कि ”हम इस अवसर को आगे बड़ी संभावना और नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के तौर पर देखते हैं। भविष्य उज्ज्वल ही उज्ज्वल है।”

बस इतनी सी दूरी से टूटा संपर्क

गौरतलब है कि चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। सपंर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से बस 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। लैंडर को देर रात लगभग एक बजकर 38 मिनट पर चांद की सतह पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चांद पर नीचे की तरफ आते समय 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर जमीनी स्टेशन से इसका संपर्क टूट गया।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

शादी के बाद सामने आई परिणीति-राघव की हल्दी सेरेमनी से तस्वीर

उदयपुर : बॉलीवुड की बबली गर्ल एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को राघव चड्ढा संग उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की थी। दोनों आगे पढ़ें »

World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड को झटका, टीम के कप्तान पहले मैच से बाहर

600 करोड़ की डकैती पर बनी ‘चूना’ वेबसीरीज हुई रिलीज, जानें रिव्यू

कपड़े उतरवाए, बेल्ट से पीटा, गले में पट्टा बांध भौंकने को किया मजबूर …

Ujjain Rape Case: आरोपी का केस नहीं लड़ेंगे कोई भी वकील, बार एसोसिएशन का फैसला

Durga Puja 2023 : इस बार खास है Hazra Park Durgotsab कमेटी की थीम

FSSAI : अखबार में रखा खाना खाने से हो सकती हैं कई गंभीर बीमारियां, तुरंत बदलें ये आदत

25 करोड़ की ज्वेलरी चोरी मामले में कार्रवाई, छत्तीसगढ़ से 3 चोर गिरफ्तार

Durga Puja 2023 : अब एक क्लिक में पता चलेगा किस पूजा पंडाल में है कितनी भीड़

8वीं की छात्रा क्लास में पढ़ते हुए बेंच से गिरी, आया हार्ट अटैक, वीडियो वायरल

ऊपर