राहत व बचाव देखने गये भाजपा सांसद पर हमला

सांसद खगेन मुर्मू हुए लहुलूहान
लहुलूहान भाजपा सांसद खगेन मुर्मू
लहुलूहान भाजपा सांसद खगेन मुर्मू
Published on

कोलकाता : उत्तर बंगाल के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित डुआर्स में राहत व बचाव कार्य देखने गये भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष सोमवार को भीड़ के हमले में घायल हो गए। नागराकाटा क्षेत्र में हुए इस हमले के बाद प्रदेश की राजनीति में नया तूफान उठ गया है। भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर हमला कराने का आरोप लगाया है, वहीं टीएमसी ने पलटवार करते हुए भाजपा पर ‘फोटो की राजनीति’ के जरिए लोगों को भड़काने का आरोप लगाया। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमले की निंदा की।

भाजपा नेताओं का दल बाढ़ और भूस्खलन से तबाह डुआर्स इलाके में स्थिति का जायजा लेने और राहत सामग्री बांटने पहुंचा था। लेकिन बामनडांगा इलाके में लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और ‘दीदी, दीदी’ के नारे लगाते हुए पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसी दौरान वाहन की विंडशील्ड टूट गई और सांसद खगेन मुर्मू के सिर में चोट लग गई। घटना के विरोध में भाजपा की ओर से राज्य भर में प्रदर्शन किया गया।

लोग हमारे पीछे पड़ गये : शंकर घोष

विधायक शंकर घोष ने इस हमले को ‘डरावना’ बताया। उन्होंने कहा, ‘हम हालात देखने गए थे, तभी अचानक स्थानीय लोग हमारे पीछे पड़ गए और हमला कर दिया। खगेन दा के सिर पर चोट लगी और मैं सीट के नीचे झुककर बचा। कार का एक भी शीशा सही सलामत नहीं बचा है। मुर्मू को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया। दोनों नेता फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in