66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, विकी कौशल और आयुष्मान ने मारी बाजी

66th National Film Awards announced, Vicky Kaushal and Ayushmann won

दिल्ली : दिल्ली के शास्त्री भवन के पीआईबी कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। राष्ट्रीय सिनेमा पुरस्कारों की ज्यूरी के चेयरमैन राहुल रवैल ने पुरस्कारों की घोषणा की। इस दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर मौजूद थे। गौरतलब है कि इन पुरस्कारों का ऐलान 24 अप्रैल को होने थे लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव की वजह से पुरस्कार की घोषणा देरी से हो रही है। मालूम हो कि हर साल पुरस्कार वितरण समारोह 3 मई को होता है। श्रीराम राघवन निर्देशित फिल्म “अंधाधुन’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। वहीं विकी कौशल को “उरी” और आयुष्मान खुराना को “अंधाधुन” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड दिया गया। तेलुगु एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को फिल्म “महानती” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला।

419 फिल्मों की 45 दिनों तक स्क्रीनिंग

ज्यूरी ने 31 कैटेगरी में फिल्मों का चयन किया। 419 फिल्मों की 45 दिनों तक स्क्रीनिंग के बाद अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। नॉन फीचर फिल्म कैटेगरी में 23 अवॉर्ड्स घोषित हुए। इसके लिए 253 फिल्मों की जूरी ने 28 दिन तक स्क्रीनिंग की। 22 किताबों और 19 आर्टिकल्स भी लेखन श्रेणी में शामिल थे।

विजेताओं की सूची

बेस्ट पॉपुलर फिल्म- बधाई हो

बेस्ट फीचर फिल्म- हेलारू (गुजराती)

बेस्ट डायरेक्शन- आदित्य धर (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)

बेस्ट एक्ट्रेस- कीर्ति सुरेश (महानती, तेलुगू)

बेस्ट एक्टर- आयुष्मान खुराना (अंधाधुुन), विक्की कौशल (उरी)

बेस्ट डेब्यू डायेक्टर- सुधाकर रेड्डी यकंती, फिल्म नाल (मराठी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- सुरेखा सीकरी (बधाई हो)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- स्वानंद किरकिरे (चुंबक)

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह, गान-बिते दिल… (पद्मावत)

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- बिंदू मालिनी, नाथीचरामी (कन्नड़)

बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले- अंधाधुन

बेस्ट डायलॉग- तारीख (बंगाली)

बेस्ट कास्ट्यूम डिजाइनर- इंद्राक्षी पटनायक, गौरांग शाह, अर्चना राव, (महानती) (तेलुगू)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- संजय लीला भंसाली (पद्मावत)

बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक- सास्वत सचदेवा (उरी)

बेस्ट कोरियोग्राफी- पद्मावत (घूमर)

बेस्ट लिरिक्स : नाथीचरामी (कन्नड़)

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- केजीएफ (कन्नड़) और एडब्‍ल्यूई (तेलुगू)

बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म- अंधाधुन

बेस्ट तेलुगू फिल्म- महानती

बेस्ट पंजाबी फिल्म- हरजीता

बेस्ट असमी फिल्म- बुलबुल कैन सिंग

बेस्ट मलयालम फिल्म- सुदानी फ्रॉम नाइजिरिया

बेस्ट कोंकणी फिल्म- अमोरी

बेस्ट एक्शन- केजीएफ (कन्नड़)

बेस्ट लिरिक्स- नाथीचरामी (कन्नड़)

बेस्ट गुजराती फिल्म- रेवा

बेस्ट तमिल फिल्म- बराम

बेस्ट मराठी फिल्म- भोंगा

बेस्ट राजस्थानी फिल्म- टर्टल

बेस्ट इंवेस्टिगेशन फिल्म- अमोली

बेस्ट स्पोर्ट्स फिल्म- स्विमिंग थ्रूद डार्कनेस

बेस्ट सोशल इश्यू फिल्म- ताला ते कुंजी

बेस्ट एनवायरमेंटल फिल्म- द वर्ल्ड मोस्ट फेमस टाइगर

बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवॉर्ड- ब्लेस जॉनी और अनंत विजय को

शेयर करें

मुख्य समाचार

mamata protest

सीएए पर हिंसा करने वालों को ममता ने चेताया

कोलकाता : हिंसा के रास्ते कोई आंदोलन नहीं होता, न ही इसके जरिये मकसद में जीत मिलती है। गलत का विरोध करना है तो सही आगे पढ़ें »

खेलो इंडिया पदक तालिका में महाराष्ट्र से आगे निकला हरियाणा, तमिलनाडु के एस सरन ने स्‍वर्ण जीता

गुवाहाटी : हरियाणा ने खेलो इंडिया युवा खेलों के चौथे दिन 12 स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया। हरियाणा ने आगे पढ़ें »

ऊपर