
नई दिल्ली : अगर आप अपना वजन कम करना चाहती हैं तो आपको डाइट में फाइबर लेना चाहिए। महिलाओं को अपने आहार में रोजाना 25 ग्राम फाइबर शामिल करना चाहिए। सर्दियों में मिलने वाला शकरकंदी फाइबर का अच्छा स्त्रोत है, अगर आप मीडियम साइज का एक शकरकंद खाती हैं तो यह आपको 4 ग्राम फाइबर मिलेगा। शकरकंदी से तेजी से वजन कम होता है, यह आपके ब्लड शुगर को रेग्युलेट करती है और आपको वेट लॉस में मदद करती हैं। शकरकंदी में कई ऐसे तत्व होते हैं जो अलग-अलग तरह आपको वेट लॉस करने में सहायता प्रदान करते हैं।
शकरकंद से मिलता है एनर्जी
यह कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है। कार्ब्स आपको एनर्जी देते हैं। एनर्जी मिलने से आप ज्यादा वॉक कर सकती है या फिर सीढि़यों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
लो ग्लाएकेमिक इनडेक्स
शकरकंदी में लो ग्लाएकेमिक इनडेक्स होता है। इससे आपको डायबिटीज होने का डर भी नहीं रहेगा। इसे अधिक मात्रा में भी कनज्यूम किया जा सकता है।
हाई वॉटर कंटेन
इसे रोज खाने से डीहाइड्रेशन की शिकायत नहीं होगी, इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है। यह मेटाबॉलिज्म रेट को भी बढ़ाता है और साथ ही यह आपकी बॉडी के पीएच बैलेंस को भी मेंटेन रखता है और टॉक्सिंस को शरीर के बाहर निकालता है।
भरपूर ऑक्सीडेंट्स
इसमें भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट्स होता है और यह शरीर को इनफ्लामेशन से बचाता है। शकरकंदी खाने से न केवल आपका वेट लॉस होगा, बल्कि त्वचा भी अच्छी रहती है।