क्यों जया बच्चन ने बताया ‘औरत को औरत का दुश्मन’!

मुंबईः नव्या नवेली नंदा का पॉडकास्ट व्हाट द हेल नव्या हर हफ्ते नए-नए एपिसोड्स से लोगों का मनोरंजन करता है। ऐसे ही एक एपिसोड में बच्चन फैमिली की महिलाओं ने कुछ अहम मुद्दों पर अपने विचार रखे। ‘वन क्राउन, मेनी शूज’ एपिसोड महिलाओं की चुनौतियों के बारे में है। नव्या ने इस एपिसोड के दौरान भेदभाव पर सवाल उठाया और जया बच्चन से बेटियों की तुलना में बेटों को अलग तरह से पाले जाने पर उनके विचार रखने के लिए कहा। इस सवाल के जवाब में जया बच्चन ने कहा कि शिक्षित महिलाओं के डबल स्टैंडर्ड्स होते हैं जो कि काफी दुखद है। औरत ही औरत की दुश्मन बन जाती है। जया बच्चन ने कहा कि बच्चों को पालना केवल एक मां की नहीं बल्कि पिता की भी जिम्मेदारी होती है। इस एपिसोड में जया कहती हैं कि महिलाओं को एक दूसरे को सपोर्ट करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वो नव्या के लिए बहुत अच्छी हैं। इसके अलावा वो हमेशा दूसरी महिलाओं की मदद करने की कोशिश करती हैं और हमेशा उनके लिए बोलती हैं।

श्वेता बच्चन ने एक कोट को किया मेंशन

एपिसोड में श्वेता बच्चन ने एक कोट को मेंशन करते हुए कहा कि नरक में उन महिलाओं के लिए एक विशेष स्थान है, जो अन्य महिलाओं की मदद नहीं करती हैं। श्वेता ने कहा कि वो नव्या के लिए बहुत अच्छी हैं लेकिन उनकी मां जया बच्चन के मुताबिक श्वेता नव्या को अपना पंचिंग बैग मानती हैं।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Loksabha Elections : 21 राज्यों की 102 सीटों पर 63% वोटिंग

नई दिल्ली : लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग पूरी हुई है। सुबह 7 बजे से शाम आगे पढ़ें »

चीन की उड़ी नींद! भारत ने फिलीपींस को भेजा ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल

नई दिल्ली: भारत ने फिलीपींस को शक्तिशाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप भेज दी है। डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत ने ये बड़ा कदम आगे पढ़ें »

ऊपर