नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हमेशा से ही अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में रही हैं। वहीं, फिट रहने के लिए एक्ट्रेस खूब पसीना बहाती हैं। ऐसे में अक्सर उन्हें जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। इसके अलावा जान्हवी की बहन खुशी कपूर को भी उनके साथ वर्कआउट सेशन के बाद देखा गया। अब दोनों बहनों का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जान्हवी कपूर अपने सिजलिंग जिम लुक को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस को उनके वर्कआउट सेशन के बाद देखा गया लेकिन इस बार उनकी छोटी बहन को भी जिम के बाहर स्पॉट किया गया।
जान्हवी कपूर ने व्हाइट शॉर्ट्स के साथ पिंक कलर का क्रॉप टॉप पहना था। उन्होंने मैचिंग चप्पल और नो मेकअप लुक के साथ इस कैजुअल और कंफर्टेबल आउटफिट को कैरी किया था।
दूसरी तरफ जान्हवी की बहन खुशी कपूर को भी जिम से बाहर आते हुए देखा गया। उन्होंने एक ब्लैक कलर के वन शोल्डर क्रॉप टॉप को ब्लाउन कलर के पजामे के साथ स्टाइल किया था। हालांकि, नेटिजन्स को जान्हवी का लुक को ठीक लगा लेकिन खुशी कपूर को इसके लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने खुशी की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘इतने अच्छे टॉप के साथ ये कैसा पजामा पहना है!’।