मुंबई : सुशांत सिंह राजपूत ने आज ही के दिन एक साल पहले दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस मौके पर उनके करीबियों से लेकर फैंस तक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बीते 14 जून को सुशांत का शव उनके अपार्टमेंट में मिला था। जिसके बाद उनके पिता केके सिंह ने दिवंगत अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी और उन पर पैसों के हेर-फेर का आरोप लगाया था। बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा उठा तो कई सितारे निशाने पर भी आए। पहले इस केस की जांच मुंबई पुलिस और पटना पुलिस कर रही थी। फिर केस सीबीआई को सौंप दिया गया। एक साल बाद भी सुशांत की मौत की गुत्थी सुलझ नहीं सकी है।
एक साल बाद भी नहीं सुलझी सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी
Visited 74 times, 1 visit(s) today