नई दिल्ली : जाने माने बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के फैंस के लिए बुरी खबर है। गुरुवार को सिंगर अपने घर की सीढ़ियों से गिर गए हैं जिसके बाद उनको काफी चोटें आई हैं। उनकी कोहनी टूट गई है और पसलियों में भी उन्हें काफी चोट आई हैं। जुबिन के सिर और माथे पर भी चोट आई है ऐसा बताया जा रहा है। सिंगर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रह रहा है।
जुबिन नौटियाल को सीढ़ी के गिरने के बाद हाथ में काफी गहरी चोट आई है जिसके बाद उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन करना पड़ेगा। डॉक्टर ने उन्हें अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।