
मुंबई: बॉलीवुड जगत से बहुत ही दुखद खबर है। टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हो गई है। सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है।सिद्धार्थ शुल्का को टीवी सीरियल बालिका वुध से पॉपुलैरिटी मिली। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो दिल से दिल तक सीरियल में भी नज़र आए।