नई दिल्ली : एक्टर ऋचा चड्ढा और अली फजल के फैन्स के लिए गुडन्यूज है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों सितंबर के महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। शादी मुंबई और दिल्ली में होगी, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल रहेंगे। संगीत और मेहंदी सेरेमनी भी खूब धूम-धाम से होगी। फैन्स यह खबर सुनकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा
दरअसल, ऋचा चड्ढा और अली फजल पहले साल 2021 में सात फेरे लेने वाले थे, लेकिन पेंडेमिक के कारण यह शादी पोस्टपोन हो गई। इसके बाद खबरें आईं कि दोनों मार्च 2022 में शादी रचाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब कन्फर्म किया है कि ऋचा और अली दोनों ही सितंबर के महीने में इस साल सात फेरे लेंगे। परिवार दोनों के लिए बेहद खुश है।