मुबंई : बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत का पिछले साल निधन हो गया था मगर अभी तक फैन्स उन्हें भुला नहीं पाए हैं। इस केस में सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती पर काफी सनसनीखेज आरोप लगाए गए थे और फैन्स ने उन्हें ही सुशांत की मौत का जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि अभी तक रिया पर कोई आरोप साबित नहीं हुए हैं लेकिन खुद को सुशांत की दोस्त कहने वाली स्मिता पारिख ने एक बार फिर रिया पर कुछ सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
आदित्य रॉय कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं रिया ?
सुशांत सिंह राजपूत की कथित दोस्त स्मिता पारिख ने अपने एक हालिया ट्वीट में आरोप लगाया है कि रिया चक्रवर्ती पहले से आदित्य रॉय कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। उनका कहना है कि वह साजिश के तहत सुशांत की जिंदगी में लाया गया था।
2 साल तक साथ थे आदित्य और रिया
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि रिया चक्रवर्ती और आदित्य रॉय कपूर 2012 से लेकर 2014 तक रिलेशनशिप में थे। बाद में इनका बहुत बुरी तरह ब्रेकअप हुआ था। हालांकि इस बारे में आज तक रिया और आदित्य ने कभी बात नहीं की है।
अभी भी रिया को चाहते हैं आदित्य?
रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि रिया चक्रवर्ती से ब्रेकअप होने के बाद भी आदित्य रॉय कपूर उन्हें बेइंतेहा मोहब्बत करते हैं। यहां तक कहा गया है कि आदित्य रॉय कपूर अभी भी रिया के लिए बहुत पजेसिव हैं।
आदित्य से बदला लेने के लिए रिया ने लिया किस ?
कहा जाता है कि रिया चक्रवर्ती ने अपनी फिल्म ‘सोनाली केबल’ में अली फजल को किस करने से इनकार कर दिया था। मगर जब ‘आशिकी 2’ में आदित्य रॉय कपूर ने श्रद्धा कपूर को किस किया तो बदले में रिया भी अली के साथ किसिंग सीन देने के लिए तैयार हो गई थीं। उस समय आदित्य और श्रद्धा के अफेयर के काफी चर्चे थे।
रिया चक्रवर्ती ने आदित्य रॉय कपूर से बदला लेने के लिए शूट किया था किस सीन?
Visited 404 times, 1 visit(s) today