रणवीर सिंह ने अपने न्यूड तस्वीर को लेकर थाने में कहा…

मुंबई : मुंबई पुलिस ने अपनी निर्वस्त्र तस्वीरें सोशल मीडिया मंच पर साझा करने के मामले में सोमवार की सुबह अभिनेता रणवीर सिंह का बयान दर्ज किया।
एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के पदाधिकारी की शिकायत के आधार पर चेंबूर थाने में रणवीर सिंह के खिलाफ पिछले महीने एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इसके बाद पुलिस ने रणवीर को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने को कहा था। रणवीर सुबह सात बजे जांच अधिकारी के समक्ष पेश हुए और अपना बयान दर्ज करवाया और करीब साढ़े नौ बजे थाने से निकले। जरूरत पड़ने पर रणवीर को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। एनजीओ के एक पदाधिकारी ने आरोप लगाया था, ‘रणवीर ने अपनी तस्वीरों से महिलाओं की भावनाओं को आहत किया और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई है।’

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

… इस मामले में बुरा फंसा नेस्ले !

नई दिल्ली : नेस्ले बेबी फुड के मामले में में सरकार ने फूड रेगुलेटर को चिट्ठी लिखी है। इस मामले में उपभोक्‍ता मामले के मंत्रालय आगे पढ़ें »

Share Market: चार दिन की गिरावट खत्म, तेजी के साथ बाजार बंद

नई दिल्ली: आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। इजराइल द्वारा ईरान पर मिसाइल हमला करने से शुरुआती आगे पढ़ें »

ऊपर