
मुंबई : राखी सावंत की आदिल खान से शादी का खुलासा होने के बाद राखी ने कहा था कि वो अपने पति के साथ उमरा करने जाएंगी। हालांकि फिर दोनों की अलग होने की खबरें सामने आने के बाद उनके रिश्ते ने एक अलग ही मोड़ ले लिया। वहीं हाल ही में पैपराजी से बातचीत करते हुए उन्होंने फिर से उमरा पर जाने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि वो रमजान में उमरा पर जाना चाहती हैं।
ऐसे में कुछ ही दिनों में रमजान शुरू होने वाला है। वहीं अब उससे पहले राखी सावंत का एक मोंटाज वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को खुद राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में वो हिजाब पहने नजर आ रही हैं और जमीन में कालीन जैसा कुछ बिछा हुआ है और वो वो उसपर बैठी हुई हैं, दुआ कर रही हैं। वहीं वो सजदा करती भी देखी जा सकती हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।
यहां देखें राखी सावंत का वीडियो
View this post on Instagram
राखी ने इस्लाम को किया कुबूल
राखी सावंत ने कहा था कि उन्होंने इस्लाम कुबूल किया है। वो पांच टाइम की नमाज पढ़ती हैं, रोजे रखेंगी।
View this post on Instagram