मुंबईः दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गए लगभग ढाई साल हो चुके हैं, फैंस उनकी मौत के गम से उबर भी ना पाए होंगे कि अब एक और दुख की खबर आ गई है। सुशांत सिंह के पालतू डॉगी फज की भी मौत हो गई है। इस बात की जानकारी एक्टर की बहन प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए दी। सुशांत सिंह राजपूत के डॉगी फज के मौत की जानकारी बहन प्रियंका ने ट्वीट कर दी। प्रियंका ने ट्वीट किया- तुमने अपने दोस्त के स्वर्ग राज को ज्वाइन कर ही लिया। हम भी जल्दी ही तुम्हारा साथ देंगे। तब तक, दिल दुखता रहेगा। इसी के साथ उन्होंने दो तस्वीरें भी शेयर की। एक फोटो सुशांत की है, जहां फज उनके माथे को चूम रहा है। वहीं एक फोटो में खुद प्रियंका हैं, जो फज के साथ खेलती, पोज करती दिख रही हैं।
मुख्य समाचार
कोलकाता : देश का सबसे बड़ा सीवीडी डायमंड ज्वेलरी ब्रांड लाइमलाइट डायमंड्स ने केवल 15 महीने के समय में कोलकाता में अपने दूसरे स्टोर की आगे पढ़ें »
नई दिल्ली : मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने कुछ ऐसा कर दिया कि वो हेडलाइन्स में आ गए। उन्होंने रामनवमी के मौके पर आगे पढ़ें »