मुंबई: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नविका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैंस को अपना हेल्थ अपडेट साझा करते हुए बताया कि वो बीते तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं।
इस खबर से उनके फैंस काफी परेशान हैं। बता दें कि नविका पिछले तीन दिनों से अस्पताल में एडमिट हैं।इस सीरियल में नविका माया का किरदार निभाती नजर आती हैं। अब चलिए जानते हैं कि नविका के भर्ती होने की वजह क्या है।
नविका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो शेयर की है। ये फोटो मुंबई के रिलायंस हॉस्पिटल की है, जहां पर एक्ट्रेस को भर्ती किया गया है। साथ ही नविका ने अपने साथ अपनी खास दोस्त पलक सिधवानी की फोटो भी शेयर की है, जो अस्पताल में उनसे मिलने आईं थी। बता दें कि पलक को तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू के किरदार में देखा गया था।
इंस्टा के बाद नविका ने नोट लिखकर दी थी जानकारी
इसके आगे नविका ने अपने नोट में लिखा है कि, ‘बीते तीन दिन मेरे लिए थका देने वाले और कठिन रहे हैं। मैं अपने आस-पास इतने प्यार और मदद करने वाले दोस्तों को पाकर धन्य महसूस कर रही हूं। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरी देखभाल करने के लिए शुक्रिया। साथ ही अपनी फैमिली का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्हें मैंने बहुत परेशान किया, लेकिन उन्होंने धैर्य बनाए रखा है।’ हालांकि, अब तक ये जानकारी नहीं मिली है कि एक्ट्रेस को क्या हुआ है।