
कोलकाताः बॉलीवुड के चॉकलेटी और मशहूर एक्टर रणवीर सिंह इस वक्त अपने न्यूड फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। चारों तरफ इनके ही बारे में बातें हो रही हैं। ऐसा उन्होंने हालांकि एक मैग्जीन के लिए किया है, जिसकी फोटोज सामने आने के बाद चारों तरफ तहलका मच गया। फैन्स के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोग भी शॉक्ड रह गए। बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने भी रिएक्ट किया है। साथ ही महिलाओं से जुड़ा एक सवाल भी किया है। मिमी चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की। इसमें रणवीर सिंह की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘इंटरनेट पर रणवीर सिंह के नए फोटोशूट के बाद तहलका मच गया। सभी कॉमेंट में फायर इमोजी ही शेयर कर रहे हैं। मैं सोच रही थी कि अगर ये लड़की होती तो क्या तब भी इतनी ही तारीफ होती? आपने तो अब तक उसका घर जला दिया होता। उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया होता। उसे जान से मारने की धमकी देने लगते। शर्मसार कर दिया होता।’
इसमें कोई नमक, चीनी नहीं…
वह आगे लिखती हैं, ‘हम समानता की बात करते हैं। अब वह कहां है? आप जानते हैं कि आपका ही दृष्टिकोण या तो कुछ बदल सकता है या फिर पूरी तरह से खत्म कर सकता है। इनके केस में आइए अपने दृष्टिकोण को बड़ा बनाएं क्योंकि यह उन्होंने बहुत सैक्रिफाइजेस के साथ किया है। इसमें कोई नमक, चीनी नहीं है।’ अब इस ट्वीट के बाद कुछ ने मिमी चक्रवर्ती की बातों से सहमति जताई और कुछ ने अपने अनोखे तर्क दिए।