अर्जुन कपुर की बर्थडे पार्टी में जमकर थिरकीं मलाइका, देखें वीडियो

मुंबई : अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। रविवार की आधी रात को ही उनके घर पर पार्टी शुरू हो गयी। आधी रात से सोशल मीडिया पर उन्हें ठेलकर शुभकामनाएं मिल रही हैं। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को अर्जुन के घर पर एक पार्टी रखी गयी थी।

इस पार्टी में उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा, बहन अंशुला कपूर अपने ब्याॅयफ्रेंड रोहन के साथ पहुंची। इस पार्टी में अर्जुन कपूर के तमाम दोस्त शामिल हुए। अर्जुन के बर्थडे सेलिब्रेशन के कुछ वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में मलाइका अपने हिट गाने छैंया छैंया पर डांस करती नजर आ रही हैं।

49 साल की मलाइक ने इस गाने पर कुछ इस अंदाज में डांस किया कि हर कोई देखता रह जाए। मलाइका इस वीड‍ियो में अपने गाने के हुक स्‍टैप भी करती हुई नजर आ रही हैं। उनका ये डांस‍िंग वीड‍ियो अब सोशल मीड‍िया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पार्टी के एक गेस्‍ट ने मलाइका का ये वीड‍ियो शेयर क‍िया है। ये वीड‍ियो अर्जुन कपूर के बर्थडे का है, जो 38 साल के हुए हैं।

 

मालूम हो कि न‍िर्देशक मणीरत्‍नम की फिल्‍म ‘द‍िल से’ का गाना ‘छैंया छैंया..’ र‍िलीज हुए 25 साल हो गए हैं। ये गाना स‍िंगर सुखव‍िंदर स‍िंह और सपना अवस्‍थी ने गाया था। इस गाने में मलाइका अरोड़ा ने शाहरुख खान के साथ चलती हुई ट्रेन पर डांस क‍िया था। इसे फराह खान ने कॉर‍ियोग्राफ क‍िया था। ये गाना उस दौर में काफी चर्चा में आया था।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

नेपाल: वायरल वीडियो पर भड़के सांप्रदायिक दंगे, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

नई दिल्ली: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में हिंदू-मुसलमान के बीच सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी है। नेपाल के गोपालगंज इलाके में हिंसा भड़कने की वजह आगे पढ़ें »

ऊपर