कार्तिक के साथ उनकी एक्स ने ‘आशिकी 3’ में काम करने की इच्छा जताई, कौन है वो एक्स ?

मुंबई : आशिकी 3 का सभी को इंतजार है। आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर आशिकी 2 सुपरहिट रही थी। वहीं इसके अगले पार्ट के आने की खबरों को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। आशिकी 3 में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। हालांकि वो कौन सी एक्ट्रेस हैं जो उनक अपोजिट दिखेंगी, ये अभी तक तय नहीं है। इसी बीच कार्तिक की एक एक्स ने उनके साथ काम करना की इच्छा जताई है। वो एक्स कोई और नहीं बल्कि सारा अली खान हैं। दोनों साल 2020 में आई फिल्म लव आज कल में साथ नजर आए थे। फिल्म के बाद दोनों के अफेयर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

आशिकी 3 में काम करने को लेकर सारा ने क्या कहा?

31 मार्च को सारा अली खान की फिल्म गैसलाइट रिलीज हुई है। फिलहाल वो इसको लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने कनेक्ट एफएम के साथ एक बातचीत में आशिकी 3 में काम करने को लेकर भी अपनी बात रखी है। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म में नजर आने की जो रूमर्स है वो सही है? इसपर उन्होंने कहा कि उन्हें आशिकी 3 ऑफर नहीं हुई है, लेकिन वो उसे करना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा, “अगर मुझे फिल्म ऑफर होती हैं तो हां, पक्का।” अब देखना होगा कि मेकर्स कार्तिक के अपोजिट किस एक्ट्रेस को कास्ट करते हैं। अगर सारा अली खान फिल्म का हिस्सा बनती हैं तो दोनों को एक बार फिर से एक साथ परदे पर देखा जाएगा।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Loksabha Elections : 21 राज्यों की 102 सीटों पर 63% वोटिंग

नई दिल्ली : लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग पूरी हुई है। सुबह 7 बजे से शाम आगे पढ़ें »

चीन की उड़ी नींद! भारत ने फिलीपींस को भेजा ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल

नई दिल्ली: भारत ने फिलीपींस को शक्तिशाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप भेज दी है। डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत ने ये बड़ा कदम आगे पढ़ें »

ऊपर