मुंबईः इंटरनेट सेंसेशन अंजलि अरोड़ा पिछले दिनों कथित एमएमएस की वजह से सुर्खियों में छाई हुई थीं। सोशल मीडिया पर उनके नाम से जमकर वो वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि एक्ट्रेस ने उस एमएमएस को फर्जी बताया था। साथ ही उसके खिलाफ साइबर पुलिस में केस भी कर दिया था। अब एक्ट्रेस का एक और वीडियो सामने आया है, जिसके लिए भी उनको लोग खूब खरी-खरी सुना रहे हैं। दरअसल, अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह गणपति बप्पा की पूजा करती नजर आ रही हैं। बाकायदा सलवार सूट पहनकर सिर को दुपट्टे से ढंककर अंजलि अरोड़ा बप्पा की आरती करती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में लोगों के कमेंट आने शुरू हो गए। जहां उनके चाहने वालों ने उनकी भरकर तारीफ की। वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी आलोचना की। जमकर ताने मारे।
अंजलि अरोड़ा ने किया बप्पा को याद
View this post on Instagram
अंजलि अरोड़ा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- वेलकम बप्पा। #ganeshchaturthi #ganpatibappamorya। इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर किया। घंटेभर में इस वीडियो को करीब तीन लाख लोगों ने देख लिया और अपना प्यार न्योछावर कर दिया। लॉकअप कंटेस्टेंट अली मर्चेंट ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी पोस्ट कर दी। फैन्स ने भी रेड हार्ट इमोजी और गणपति बप्पा मोरिया लिखा। लेकिन कुछ ने हदें पार कर दी।