मुंबई: रणबीर कपूर का आज जन्मदिन हैं। आपको बता दें, रणबीर कपूर 40 साल के हो गए हैं। अपने इस जन्मदिन की शुरुआत बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर ने पत्नी आलिया भट्ट और अपने खास दोस्तों के साथ जंकपर पार्टी के साथ की।
रणबीर और आलिया के मुंबई के बांद्रा के घर में देर रात चली इस पार्टी में करण जौहर, नीतू कपूर, अयान मुखर्जी, रोहित धवन, लव रंजन और कईं ‘बी टाउन’ सेलिब्रेटिज शामिल हुए थे।
आलिया ने इस पार्टी की इनसाइड फोटो शेयर करते हुए रणबीर कपूर के लिए एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है। आलिया लिखती हैं कि,”हैप्पी 40 बेबी”। इन फोटो में रणबीर कपूर एक सफेद शर्ट में नजर आ रहे हैं। कपड़ों को देख कर लग रहा है कि रणबीर ने पायजामा सेट पहना है। फोटो में वो दाढ़ी और मूंछों वाले लुक में नजर आ रहे हैं। यह देख लग रहा है कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। बर्थडे डेकोरेशन के सामने रणबीर थम्स-अप साइन के साथ पोज़ दे रहे हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने मुंबई में उनके घर के बाहर इंतजार कर रहे फैंस के साथ भी ये खास दिन सेलिब्रेट किया। फोटोग्राफर्स द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, रणबीर अपनी कार से बाहर निकलने से पहले प्रशंसकों के साथ केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कुछ फैंस से हाथ भी मिलाया और उनका हाथ हिलाया।