मुंबईः कोरोना की दूसरी लहर ने दीपिका पादुकोण को भी अपने चपेट में ले लिया है। पिता प्रकाश पादुकोण, मां उजाला और बहन अनीशा के बाद दीपिका की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण की रिपोर्ट पॉजीटिव है। दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ बेंगलुरु गई थीं। जहां, वह अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही थीं। दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण को बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रकाश पादुकोण ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। उन्हें दूसरी डोज का इंतजार था।