बधाई हो! मां बनने वाली हैं बिपाशा बसु…

नई दिल्ली :  बधाई हो…बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु मां बनने वाली हैं। जी हां, बिपाशा और उनके डार्लिंग हबी करण सिंह ग्रोवर की जिंदगी में एक नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है। बिपाशा बसु ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को कंफर्म कर दिया है।

ड्रीमी है बिपाशा की पोस्ट

बिपाशा बसु की नई पोस्ट बेहद ड्रीमी है। एक्ट्रेस नई पोस्ट में अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। बिपाशा संग उनके हसबैंड करण सिंह ग्रोवर ने भी रोमांटिक पोज दिए हैं।
बिपाशा ने बेबी बंप की फोटोज शेयर करते हुए एक लंबी पोस्ट भी लिखी है। एक्ट्रेस ने लिखा- एक नया टाइम, नया फेज…एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है। ये पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है। हमने अलग-अलग अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी और फिर हम दोनों एक दूसरे से मिले और तब से हम साथ हैं।
बिपाशा ने अपनी पोस्ट में आगे मस्ती भरे अंदाज में लिखा- सिर्फ दो लोगों के लिए इतना प्यार बहुत ज्यादा है। ये हमें अनफेयर लगता है..इसलिए जल्द ही हम दो से तीन होने वाले हैं। हमारा बेबी जल्द ही हमें ज्वॉइन करने वाला है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Loksabha Elections : 21 राज्यों की 102 सीटों पर 63% वोटिंग

नई दिल्ली : लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग पूरी हुई है। सुबह 7 बजे से शाम आगे पढ़ें »

चीन की उड़ी नींद! भारत ने फिलीपींस को भेजा ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल

नई दिल्ली: भारत ने फिलीपींस को शक्तिशाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप भेज दी है। डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत ने ये बड़ा कदम आगे पढ़ें »

ऊपर