
चेन्नईः साउथ सिनेमा से एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। चियान विक्रम, चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने दिल में दिक्कत होने की शिकात की थी, जिसके बाद हॉस्पिटल में एक्टर को एडमिट किया गया। अस्पताल के सूत्र के मुताबिक, एक्टर की एंजियोग्राफी हुई है। वह एक दिन में डिस्चार्ज हो जाएंगे। विक्रम 56 साल के हैं। एक्टर के मैनेजर ने ट्विटर पर विक्रम का हेल्थ अपडेट शेयर किया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा, “विक्रम स्टेबल स्थिति में हैं।” इसके साथ ही मैनेजर ने फैन्स और यूजर्स से रिक्वेस्ट की है कि वे अफवाहें न फैलाएं। फैन्स एक्टर के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विक्रम के मैनेजर सूर्यानारायणनन ने लिखा, “डियर फैन्स और वेलविशर्स, चियान विक्रम को दिल में परेशानी की शिकात हुई थी। उनका इलाज चल रहा है। उन्हें हार्ट अटैक नहीं आया है। जितनी भी रिपोर्ट्स फैलाई जा रही हैं, वह सभी गलत हैं। रिक्वेस्ट करते हैं कि आप सभी उनके परिवार और उन्हें प्राइवेसी दें। हमारे विक्रम ठीक हैं। वह एक दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे। उम्मीद करते हैं कि इस स्टेटमेंट से कुछ क्लैरिटी मिली होगी। किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें।”