
मुंबई : सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग केस में रिया चक्रवर्ती और शौविक को गिरफ्तार किया गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अब भी इस मामले की जांच कर रहा है और दोनों भाई बहन फिलहाल जमानत पर हैं। रिया चक्रवर्ती और शौविक को कानून के अनुसार हाजिरी लगाने एनसीबी दफ्तर जाना पड़ता है। इसी सिलसिले में दोनों एनसीबी दफ्तर पहुंचे थे।
एनसीबी दफ्तर के बाहर किया गया स्पॉट
दोनों को एनसीबी दफ्तर से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया है। इस दौरान रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती भी साथ थे। रिया, शौविक और उनके पिता दफ्तर से निकलने के तुरंत बाद अपनी गाड़ी में बैठ कर रवाना हो गए।
कोर्ट से मिला था ये निर्देश
बता दें कि हाई कोर्ट ने रिया और शौविक को यह निर्देश दिया था कि वे हर महीने के पहले सोमवार को एनसीबी दफ्तर में पेश होंगे। जनवरी 2021 के पहले सोमवार को दोनों अपने पिता के साथ एनसीबी ऑफिस पहुंचे थे और अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
रिया तलाश रही हैं घर
बता दें, रिया का परिवार घर तलाश रहा है। पहले उनके माता-पिता को मुंबई के खार इलाके में घर तलाशते देखा गया था। उसके बाद रिया को भी घर खोजते देखा गया।
सुशांत की मौत को बीते 6 महीने