
मुंबईः बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु को लेकर गुड न्यूज सुनने को मिल रही है। खबरें हैं कि बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं। वे और करण सिंह ग्रोवर पेरेंट्स बनने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, बिपाशा बहुत जल्द फैंस को ये गुड न्यूज सुना सकती हैं। अभी तक बिपाशा और करण की तरफ से प्रेग्नेंसी कंफर्म नहीं की गई है।