मुंबईः बिग बॉस 15 ओटीटी आठ अगस्त से वूट पर स्ट्रीम होने जा रहा है। शो के कंटेस्टेंट के नाम से अब धीरे-धीरे पर्दा उठते जा रहा है। बिग बॉस 15 की पहली कंटेस्टेंट भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह होने जा रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षरा सिंह बिग बॉस के घर में कैद होंगी। अक्षरा सिंह को इससे पहले भी इस शो का ऑफर आ चुका है। आपको बता दें कि रवि किशन, मनोज तिवारी, खेसारीलाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ और मोनालिसा जैसे भोजपुरी एक्टर इस शो का हिस्सा हो चुके हैं। इसके अलावा नेहा भसीन, राकेश बापत, दिव्या अग्रवाल, रिद्धिमा पंडित और नेहा मर्दा शो का हिस्सा हो सकती हैं।