नई दिल्ली: सिद्धार्थ शुक्ला अक्सर शहनाज गिल के साथ अपनी दोस्ती को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार चर्चा की वजह शहनाज गिल नहीं बल्कि कुछ और है। दरअसल, उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ एक नए दोस्त के साथ नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला का ये नया दोस्त कौन है? आप भी जानना चाहते हैं। दरअसल, ये कोई और नहीं बल्कि अनीता हसनंदानी के पति रोहित रेड्डी हैं।
अनीता हसनंदानी ने किया ऐसा कमेंट
अनीता हसनंदानी के पति रोहित रेड्डी ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो और सिद्धार्थ शुक्ला अपनी मसल्स दिखाते नजर आ रहे हैं। पहले रोहित अपनी मसल्स दिखाते हैं। ठीक उसके बाद सिद्धार्थ भी अपनी मसल्स दिखाते हैं, जिसे देख रोहित चौंक जाते हैं। इस वीडियो पर अनीता हसनंदानी ने भी कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट में लिखा, ‘इतने सारे कमेंट्स। मैं बिग बॉस का अगला सीजन आरव के साथ कर रही हूं। रोहित रेड्डी बाय।’
View this post on Instagram
बता दें, आरव, अनीता और रोहित का बेटा है, जिसका जन्म कुछ महीने पहले ही हुआ है।
सिद्धार्थ शुक्ला का ये वीडियो काफी फनी है और लोग वीडियो को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। वीडियो पर खूब कमेंट आ रहे हैं। वीडियो को एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो खूब वायरल हो रहा है।