मुंबई: बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बन गए है। आलिया ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। रणबीर कपूर पिता बनकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। कपूर परिवार की खुशी का आज ठिकाना नहीं है। आलिया ने नन्ही परी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। आलिया भट्ट ने मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म दिया।
आज सुबह ही आलिया अपने पति रणबीर के साथ अस्पताल पहुंची थीं। लंबे वक्त से इस जोड़ी के चाहनेवाले इस खबर का इंतजार कर रहे थे। हालांकि बीच में खबरें ये भी आईं थी कि एक्ट्रेस अपने बच्चे को जन्म नवंबर के आखिरी हफ्ते में देंगी। लेकिन उन्होंने यूं अचानक अपनी डिलीवरी की खबर से सभी को चौंका दिया है।