नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बुधवार को शीर्ष न्यायालय में एक याचिका दायर कर अनुरोध किया कि उनके खिलाफ पटना में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी मुंबई स्थानांतरित की जाए, जहां अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के मामले की जांच चल रही है। बता दें कि सुशांत के पिता के के सिंह द्वारा पटना में रिया चक्रवर्ती और छह अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के एक दिन बाद बॉलीवुड की इस अभिनेत्री ने शीर्ष अदालत में यह याचिका दायर की है।
सुशांत के पिता ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का लगाया आरोप
प्राथमिकी में सुशांत के पिता ने अपने पुत्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का रिया चक्रवर्ती और छह अन्य लोगों पर आरोप लगाया है। रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने बताया कि इस मामले को पटना से मुंबई स्थानांतरित कराने के लिए शीर्ष न्यायालय में याचिका दायर की गयी है। साथ ही रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के पिता की प्राथमिकी पर बिहार पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही पर रोक लगाने का भी अनुरोध किया है। मालूम हो कि सुशांत का शव 14 जून को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके अपने अपार्टमेंट में छत से लटका मिला था।
रिया चक्रवर्ती पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट
Visited 179 times, 1 visit(s) today