रांची : 2.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में सिविल कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
शनिवार को प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी कुमार विपुल की अदालत ने पुलिस को आदेश दिया कि अमीषा पटेल और उसके कर्मचारी कमल घूमर को गिरफ्तार कर 4 दिसंबर तक अदालत में पेश करें। ऐसी स्थिति में अमीषा की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस मुंबई रवाना हो गयी है। रांची के हरमू निवासी फिल्म निर्माता अजय सिंह ने अमीषा पटेल पर फिल्म बनाने के नाम पर रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में 17 नवंबर 2018 को शिकायतवाद दायर किया था। पीड़ित अजय कुमार के अनुसार, 2017 में हरमू हाउसिंग कॉलोनी में कार्यक्रम हुआ था। इसमें अमीषा पटेल और वे भी आमंत्रित थे। अमीषा ने उन्हें फिल्म ‘देशी मैजिक’ में पैसे लगाने का झूठा ऑफर किया था।
अमीषा पटेल को गिरफ्तार करने के लिए रांची पुलिस मुंबई रवाना
Visited 250 times, 1 visit(s) today