
मुंबई : एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने नए साल के मौके पर अपने तमाम फैन्स को मायूस करने का काम किया। उन्होंने एक झटके में अपने सारे इंस्टा पोस्ट और ट्वीट डिलीट कर डाले। दीपिका की तरफ से जब ये एक्शन लिया गया तब फैन्स हैरान रह गए। जो सेलेब सोशल मीडिया पर इतना एक्टिव हो, जिसके करोड़ों में फैन्स हों, उसका यूं सबकुछ डिलीट करना समझ से परे लगा। अब उन तमाम फैन्स के लिए एक गुड न्यूज है। दीपिका पादुकोण दोबारा सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं। उन्होंने दोनों ट्विटर और इंस्टाग्राम पर नए साल के मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है।
वीडियो के जमाने में एक्ट्रेस ने अपनी आवाज के जरिए फैन्स के नाम एक संदेश दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक 30 सेकेंड का ऑडियो शेयर किया है। ऑडियो में दीपिका ने सभी को नए साल की बधाई दी है। वे कहती सुनाई दे रही हैं- आप सभी का मेरा ऑडियो डायरी में स्वागत है जहां मैं अपने विचार आपके सामने रखूंगी। ये बात आप सभी मानेंगे कि साल 2020 अनिश्चितताओं से भरा रहा। लेकिन मेरे लिए ये साल काफी कुछ सीखने वाला भी रहा।
It’s 1.1.2021!
Happy New Year Everyone!❤️
What are you grateful for…? pic.twitter.com/mGMb8ofJ0a
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) January 1, 2021
कुछ फैन्स ऐसे भी हैं जो दीपिका के इस फैसले को पीआर से प्रेरित बता रहे हैं। उनकी नजरों में ये सुर्खियों में आने के लिए लिया गया एक पीआर स्टंट हैं। अब असल वजह क्या रही होगी, ये तो खुद दीपिका ही बता पाएंगी।