
मुंबई : कंगना रनौत और विवादों का गहरा नाता है। आय दिन कंगना किसी न किसी विवाद का हिस्सा बनकर सूर्खियों में रहती हैं। इस बार कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स : द लीजेंड ऑफ दिद्दा’ की घोषणा के बाद विवादों में आ गई है। केवल विवादों में ही नहीं बल्कि, कंगना पर चोरी के आरोप भी लगे हैं। दिद्दा की बायोग्राफी लिखने वाले ऑथर आशीष कौल ने कंगना पर उनकी कहानी चुराने का आरोप लगाया है। कौल ने कहा कि उन्होंने एक्ट्रेस को अपनी किताब का फॉरवर्ड लिखवाने के लिए मेल किया था। लेकिन उन्होंने उनकी कहानी चुराकर फिल्म का ऐलान कर दिया।
कौल की मानें तो उन्हें कंगना का कहानी चुराने का यह अंदाज बिल्कुल समझ नहीं आया है। क्योंकि लोग उन्हें सच का साथ देने वाली महिला के रूप में जानते हैं। उन्होंने कंगना की इस चोरी को इंटेलेक्चुअल चोरी बताया है।
कौल के मुताबिक, उन्होंने बुक के फॉरवर्ड के लिए कंगना को कई बार मेल किए। लेकिन उन्हें जवाब नहीं मिला। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी कई बार अपनी बुक को लेकर वे कंगना को टैग कर चुके हैं। ऊपर से उनकी कहानी चुराकर कंगना उनके अधिकारों का हनन कर रही हैं। रिलायंस के साथ प्लान कर रहे फिल्मऑथर ने आगे बताया कि उन्होंने अपनी बुक ‘दिद्दा द वॉरियर क्वीन ऑफ कश्मीर’ को फिल्म की स्क्रिप्ट की तरह लिखा है। वे रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर इस पर बड़े बजट की फिल्म की प्लानिंग भी कर रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते उनका यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया। लेकिन कहानी को लेकर उनकी प्रोडक्शन हाउस के साथ मीटिंग्स हो चुकी हैं। गौरतलब है कि कंगना ने गुरुवार को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर इस फिल्म की घोषणा की थी।