नई दिल्ली – रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज अपना पद संभाल लिया है। 10 दिसंबर, मगंलवार को शक्तिकांत दास का गवर्नर के रूप में अंतिम दिन था। शक्तिकांत दास के बाद अब संजय मल्होत्रा आरबीआई के 26वें गवर्नर बन गए हैं। संजय मल्होत्रा का स्वागत आज आरबीआई मुख्यालय, मुंबई में किया गया। आज से वे आधिकारिक तौर पर अपना कार्यभार संभालेंगे। वह ऐसे समय पे गर्वनर बने हैं जब अर्थव्यवस्था धीमी चल रही है और महंगाई दर चुनौती दे रही है। वर्तमान समय में संजय मल्होत्रा की उम्र 56 वर्ष है और उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। संजय मल्होत्रा वर्ष 2027 तक गवर्नर का पदभार संभालेंगे।
गर्वनर पद को लेकर क्या बोले संजय मल्होत्रा
गर्वनर के पद को संभालने से पहले संजय मल्होत्रा ने कहा कि ” गर्वनर के पद को संभालने के बाद मैं सभी नजरियों को समझने और अर्थव्यवस्था के लिए सर्वोत्तम काम करने की कोशिश करूंगा।” संजय मल्होत्रा को कहना है कि कीमतों को अकेले देश के केंद्रीय बैंक के जरिए मैनेज नहीं किया जा सकता है, इसके लिए सरकारी मदद की भी जरूरत है।