
नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान किया। एमपीसी ने पॉलिसी दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट 4 फीसदी पर बरकरार है। ये लगातार 10वीं बार है जब केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले, रिजर्व बैंक ने आखिरी बार 22 मई 2020 को रेपो रेट में बदलाव किया था।
रिवर्स रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि, रिवर्स रेपो रेट में 0.40% की बढ़ोतरी की गई है। अब यह बढ़कर 3.75% हो गया है। मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट और बैंक रेट 4.25 फीसदी रहेगा। पॉलिसी का रुख ‘अकोमोडेटिव’ रखा गया है। आगे चलकर अकोमोडेटिव रुख में बदलाव करेंगे।