इंस्टाग्राम रील्स क्रिएटर्स के लिए ले आई है एक्स्ट्रा पैसे कमाने का प्लान

नई दिल्ली: इंस्टाग्राम पर केवल फोटो-शेयरिंग ही नहीं बल्कि शॉर्ट वीडियो भी शेयर किए जाते हैं। लोग इन्हें देखना काफी पसंद भी करते है। अब कंपनी इंस्टाग्राम रील्स क्रिएटर्स के लिए एक्स्ट्रा पैसे कमाने का प्लान लेकर आई है।

इस बार कंपनी ने Reels Play Bonus को भारत में भी लॉन्च कर दिया है। इससे यूजर्स को 5000 डॉलर यानी लगभग 4 लाख रुपये तक का बोनस दिया जाएगा। पहले इस प्रोग्राम को अमेरिका में पेश किया गया था। अब इसको भारतीय क्रिएटर्स के लिए भी जारी कर दिया गया है।

यानी अब इंस्टाग्राम क्रिएटर्स के पास ब्रांड स्पांसरशिप और एफिलेट प्रोग्राम के अलावा कंपनी से सीधे पैसे कमाने का भी ऑप्शन मिल गया है। Reels Play Bonus का फायदा वैसे क्रिएटर्स को मिलेगा जिनकी रील्स एक स्पेसिफिक टाइम पीरियड के दौरान अच्छा परफॉर्म करेगी।

इंस्टाग्राम Reels Play Bonus के जरिए यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा रील्स बनाने के लिए प्रोत्साहन दे रहा है। रील्स का मुकाबला सीधे तौर पर टिकटॉक से है। इसको बढ़ावा देने के लिए कंपनी तरह-तरह के फीचर्स इसमें ऐड कर रही है।

बोनस को 11 नवंबर 2022 से पहले एक्टिवेट किया जा सकता है। इसको लेकर यूट्यूब टेक क्रिएटर उत्सव ने स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है। एलिजिबल क्रिएटर्स रील्स से तब पैसे कमा सकते हैं जब उनकी रील्स को पिछले 30 दिन में 1000 व्यूज मिले हो। यानी रील क्रिएटर्स के पास अभी बोनस पैसे कमाने का बढ़िया चांस है।

जानकारी के अनुसार, रील बनाने के बाद बोनस उसके नंबर ऑफ प्ले पर डिपेंड करेगा। इसमें 165M तक प्ले को काउंट किया जाएगा। बोनस के लिए 150 रील्स तक को काउंट किया जाएगा। एक बार शुरू होने के बाद यूजर के पास मैक्सिमम बोनस के लिए 1 महीने तक का समय मिलेगा।

शेयर करें

मुख्य समाचार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या

मुंबई : भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आगे पढ़ें »

हावड़ा-बर्दवान रूट पर लोकल ट्रेनें हुई रद्द, ये है वजह…

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के हावड़ा-बर्दवान कॉर्ड सेक्शन में इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग का काम होने के कारण शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे आगे पढ़ें »

ऊपर