नई दिल्लीः स्पेस एक्स और टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में एक स्थान नीचे खिसक गए हैं। मस्क अब दूसरे स्थान से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, LVMH के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बर्नार्ड अर्नाट ने उनसे दूसरे सबसे रईस शख्स का ताज छीना है।
इसलिए कम हुई एलन मस्क की संपत्ति
दरअसल सोमवार को टेस्ला के शेयरों में 2.19 फीसदी की गिरावट आई। इससे मस्क की संपत्ति एक ही दिन में 3.16 अरब डॉलर कम हो गई। मालूम हो कि इस साल उनकी नेटवर्थ में 9.09 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वहीं बर्नार्ड अर्नाट की संपत्ति में इस साल 46.8 अरब डॉलर की बढ़त हुई है। मस्क 161 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के तीसरे अमीर शख्स बन गए हैं। मौजूदा समय में अर्नाट की संपत्ति भी 161 अरब डॉलर है।
आइए जानते हैं ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार दुनिया के शीर्ष 10 धनकुबेरों की संपत्ति कितनी है।
रैंक नाम कुल संपत्ति (डॉलर में) स्रोत
1. जेफ बेजोस 191 अरब अमेजन
2. बर्नार्ड अर्नाट 161 अरब LVMH
3. एलन मस्क 161 अरब टेस्ला, स्पेस एक्स
4. बिल गेट्स 144 अरब माइक्रोसॉफ्ट
5. मार्क जुकरबर्ग 118 अरब फेसबुक
6. वॉरेन बफेट 109 अरब बर्कशायर हैथवे
7. लैरी पेज 105 अरब गूगल
8. सर्जी ब्रिन 101 अरब गूगल
9. लैरी एलिसन 91.1 अरब सॉफ्टवेयर
10. स्टीव वाल्मर 88.7 अरब माइक्रोसॉफ्ट
बेजोस अब भी…
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस अब भी दुनिया के सबसे बड़े रईस बने हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति 190 अरब डॉलर है। इसमें 2.41 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स 144 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर हैं। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग 118 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
क्या आपने देखी है शीर्ष 10 धनकुबेरों की सूची
Visited 117 times, 1 visit(s) today