कल से लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट

Fallback Image

कोलकाताः अगस्त महीने के 16 दिन बीत गए हैं। इस महीने में कई दिन बैंक बंद रहे हैं। आपको बता दें कि इस महीने कुल 18 दिन बैंक की छुट्टियां है। इसमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ रही है। इसी क्रम में इस हफ्ते देश के अलग अलग जगहों पर कल से लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में, अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम हो तो आज ही निपटा लें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने अगस्त 2022 की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट जारी कर दी है। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बैंक हॉलीडे लिस्ट को तीन कैटेगरी में बांटा है। इसमें नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलीडे और बैंक्स क्लोजिंग ऑफ अकाउंट्स शामिल हैं। यानी राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा, कुछ राज्य-विशिष्ट छुट्टियां हैं, जिनमें सभी रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार भी शामिल हैं। आइए जानते हैं अगस्त के महीने में कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

4 दिन बंद रहेंगे बैंक 

18 अगस्त 2022 : जन्माष्टमी के अवसर पर देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे

19 अगस्त 2022: जन्माष्टमी (रांची, अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़)

20 अगस्त 2022: श्री कृष्णा अष्टमी (हैदराबाद)

21 अगस्त 2022 : रविवार को वीकेंड के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी

अगस्त में कब-कब रहेगी बैंक की छुट्टी

1 अगस्त 2022 : गंगटोक में द्रुपका शे-जी

7 अगस्त 2022 : रविवार को वीकेंड के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी

8 अगस्त 2022 : मोहर्रम (अशूरा) के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद

9 अगस्त 2022 : चंडीगढ़, देहरादून, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, जम्मू, पणजी, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और श्रीनगर छोड़ देश के शेष स्थानों में मोहर्रम (अशूरा) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे

11 अगस्त 2022 : रक्षाबंधन के अवसर पर पूरे देश में बैंकों की छुट्टी

12 अगस्त 2022: रक्षाबंधन  /(कानपुर, लखनऊ)

13 अगस्त 2022 : महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देश के सभी बैंक बंद

14 अगस्त 2022 : रविवार को वीकेंड के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी

15 अगस्त 2022 : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के सभी बैंक बंद

16 अगस्त 2022 : पारसी नववर्ष के अवसर पर मुंबई और नागपुर के सभी बैंक बंद

18 अगस्त 2022 : जन्माष्टमी के अवसर पर देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे

19 अगस्त 2022: जन्माष्टमी (रांची, अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़)

20 अगस्त 2022: श्री कृष्णा अष्टमी (हैदराबाद)

21 अगस्त 2022 : रविवार को वीकेंड के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी

27 अगस्त 2022: दूसरा शनिवार के कारण देश भर में छुट्टी

28 अगस्त 2022 – रविवार को वीकेंड के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी

29 अगस्त 2022: श्रीमंत शंकरदेव (गुवाहाटी)

31 अगस्त 2022 : गणेश चतुर्थी के असवर पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंकों की छुट्टी रहेगी.

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Stock Market: मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, जानें Sensex-Nifty का हाल

नई दिल्ली: आज भारतीय शेयर बाजार गुरुवार(25 अप्रैल) को बढ़त के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स आज 0.66 फीसदी या 486.50 अंक की बढ़त के आगे पढ़ें »

ऊपर