
नई दिल्ली : अगर आप नवरात्रों पर वैष्णो देवी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको वंदे भारत एक्सप्रेस की सवारी का मौका मिल सकता है। इंडियन रेलवे ने दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल पूरा कर लिया है और यह ट्रेन 29 सितंबर से शुरू होगी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने बताया कि दिल्ली, कटरा, वंदे भारत एक्सप्रेस नवरात्रि से चलाई जाएगी, जो कि यहां दर्शन करने वाने वाले यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक है ।
2022 तक 40 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी
यादव ने बताया कि मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत देश में 2022 तक 40 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी। देश के व्यस्त रूटों को अपग्रेड किया जा रहा है। दिल्लीा-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा रूट दिसंबर, 2021 तक तैयार हो जाएगा। इस रूट पर भी वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी।
जल्द पूरा होगा सफर
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से कटरा 8 घंटे में पहुंचेगी, जिसमें कि अभी 12 से 14 घंटे का समय लगता है। इसकी रफ्तार 130 किलोमीटर प्रतिघंटे के आसपास होगी। देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से वाराणसी के बीच चल रही है।
सुबह 6 बजे होगी दिल्ली होगी रवाना
यह ट्रेन सुबह 6:00 बजे दिल्ली से रवाना होगी अंबाला व लुधियाना होते हुए दोपहर 12:38 बजे जम्मू पहुंचेगी। दोपहर 2:00 बजे यह ट्रेन कटरा पहुंचेगी, जहां दोपहर बाद 3:00 बजे यह ट्रेन कटरा से दिल्ली रवाना होगी।