नयी दिल्ली : चीनी सोशल मीडिया कंपनी बाइटडांस भारत में अपना कारोबार बंद करने जा रही है। भारत में टिकटॉक और हेलो ऐप का स्वामित्व रखने वाली इस कंपनी की सेवाओं पर प्रतिबंध जारी है। टिकटॉक के वैश्विक अंतरिम प्रमुख वेनेसा पाप्पस और वैश्विक व्यापार समाधान के उपाध्यक्ष ब्लेक चांडली ने कर्मचारियों एक ईमेल भेज कर कंपनी के निर्णय के बारे में बताया। कंपनी ने कहा है कि वह टीम के आकार को कम कर रही है। इस निर्णय से भारत के सभी कर्मचारी प्रभावित होंगे। अधिकारियों ने कंपनी की भारत में वापसी पर अनिश्चितता व्यक्त की। हालांकि यह भी संकेत दिये हैं कि भविष्य में वापसी की उम्मीद बनी हुई है। ईमेल में कहा गया है कि हम यह नहीं जानते कि हम भारत में कब वापसी करेंगे आने वाले समय में ऐसा करने की इच्छा रखते हैं। कंपनी ने बुधवार को एक टाउन हॉल का आयोजन किया, जहां उसने भारत के कारोबार को बंद करने के बारे में बताया। इस टिकटॉक के प्रवक्ता ने कहा है कि कंपनी ने 29 जून 2020 को जारी भारत सरकार के आदेश का लगातार पालन कर रही है।
भारत में अपना कारोबार बंद करेगी टिकटॉक
Visited 97 times, 1 visit(s) today