नई दिल्ली : हालिया वैश्विक गतिविधियों के कारण देश का स्वर्ण आयात लगातार घट रहा है। इस साल अप्रैल में लगातार पांचवे महीने देश के स्वर्ण आयात में गिरावट आई है। कोरोना लॉकडाउन के कारण भी अप्रैल महीने में सोने के आयात में भारी गिरावट दर्ज की गई है। देश का स्वर्ण आयात करीब 100 फीसद गिरकर 28.3 लाख डॉलर रह गया है, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में देश का स्वर्ण आयात 39.7 अरब डॉलर था।
वहीं सोने का आयात घटने से देश का व्यापार घाटा कम हुई है। अप्रैल 2020 में देश का व्यापार घाटा 6.8 अरब डॉलर रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 15.33 अरब डॉलर था। भारत दुनिया का सबसे बड़ा स्वर्ण आयातक देश है, लेकिन इस पिछले साल दिसंबर से ही लगातार देश के स्वर्ण आयात में गिरावट देखी जा रही है। गहनों और रत्नों के निर्यात में भी अप्रैल महीने में 98.47 फीसद की गिरावट देखी गई।