G 20 Summit : प्रगति मैदान की ओर आ रहे रिक्शे में रखा है बम!

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में जी 20 समिट की शुरुआत हो चुकी है। कल यानी 8 सितंबर को विदेश से मेहमानों के आने का सिलसिला जारी थी। ये सभी मेहमान अब भारत में पहुंच चुके हैं। इससे पहले दिल्ली की साज सज्जा के अलावा सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस बीच बेहद ही डराने वाली खबर उस वक्त सामने आई, जब एक शख्स ने दावा किया कि प्रगति मैदान की ओर आ रहे एक ऑटो में कुछ बम और विस्फोटक सामग्री रखी हुई है। इस बात के फैलते ही हलचल मच गई।
शख्स को ढूंढने में लगी पुलिस
जैसे ही खबर सामने आई, दिल्ली पुलिस चौकस हो गई और खबर फैलाने वाले शख्स की ढूंढ में लग गई। पता चला कि भालवसा डेयरी इलाके का रहने वाला है, जिसने ट्विटर पर ये अफवाह फैलाई कि प्रगति मैदान की ओर आ रहे शख्स के ऑटो में विस्फोटक सामग्री है। अफवाह फैलते ही दिल्ली पुलिस की भालवसा इलाके की टीम ने शख्स को ढूंढ निकाला और गलत खबर फैलाने के अपराध में उसे गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी दी है।
वायरल हो रहा ट्वीट


पुलिस ने बताया कि किस तरह शख्स पब्लिक में झूठी खबर फैलाकर सबको डराने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, समय रहते पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस का भी इस संबंध में किया गया ट्वीट तेजी से ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इसमें उस शख्स की तस्वीर भी शेयर की गई है, जिसने अफवाह फैलाई थी।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Loksabha Elections : 21 राज्यों की 102 सीटों पर 63% वोटिंग

नई दिल्ली : लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग पूरी हुई है। सुबह 7 बजे से शाम आगे पढ़ें »

चीन की उड़ी नींद! भारत ने फिलीपींस को भेजा ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल

नई दिल्ली: भारत ने फिलीपींस को शक्तिशाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप भेज दी है। डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत ने ये बड़ा कदम आगे पढ़ें »

ऊपर