पूर्व MP अजय निषाद ने Congress छोड़ी, पत्नी रमा निषाद के साथ Bjp में हुए शामिल

अजय निषाद ने की घर वापसी
अजय निषाद ने की घर वापसी
अजय निषाद ने की घर वापसी
Published on

पटना : पूर्व सांसद और हाल के लोकसभा चुनाव में Congress के प्रत्याशी रहे अजय निषाद शुक्रवार को Bjp में शामिल हो गए। उन्होंने अपनी पत्नी रमा निषाद के साथ यहां Bjp की बिहार इकाई के प्रदेश कार्यालय में एक समारोह में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और भाजपा नेतृत्व में पूर्ण विश्वास व्यक्त किया।

प्रदेश Bjp अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने अजय निषाद और उनकी पत्नी रमा निषाद को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया।

इस मौके पर डॉ. जायसवाल ने कहा कि अजय निषाद दंपति के भाजपा में आने से पार्टी न केवल मुजफ्फरपुर जिले में बल्कि पूरे प्रदेश में और मजबूत होगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चार से पांच दिनों में RJD और Congress के कई विधायक भी भाजपा में शामिल होने वाले हैं।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, विपक्ष हताशा में है, इसलिए उसके एक नेता बिहार के हर परिवार को सरकारी नौकरी देने की बात कर रहे हैं। बिहार में करीब 2 करोड़ 70 लाख परिवार हैं। ऐसी बातें केवल निराशा में ही कही जा सकती हैं।

प्रदेश Bjp अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व सांसद अजय निषाद भले ही कुछ समय के लिए शारीरिक रूप से Bjp से अलग रहे हों, लेकिन वास्तव में वह कभी भी पार्टी से दूर नहीं हुए। उनके दिल में Bjp बसती है। वह लंबे समय तक पार्टी से अलग रह ही नहीं सकते।

अजय निषाद मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से Bjp के टिकट पर चुनाव जीतते रहे, लेकिन 2024 के चुनाव में पार्टी ने VIP छोड़ कर आये राजभूषण निषाद को अपना उम्मीदवार बनाया, जो अभी केंद्र में मंत्री भी हैं। उसके बाद अजय निषाद Congress में शामिल हो गये थे। लोकसभा चुनाव में राज भूषण ने उन्हें शिकस्त दी।

बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए जायसवाल ने कहा, NDA कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह से यह स्पष्ट है कि आगामी चुनाव में NDA न केवल बहुमत से सरकार बनाएगा, बल्कि रिकॉर्ड और ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा। बिहार में डबल इंजन की सरकार बनेगी और राज्य विकास की नई छलांग लगाएगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in