
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के 10 सीमाई जिलों में प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से यात्रा निकाली गई। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में देश भर के सीमाई गांवों में यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा 8 राज्यों, 50 जिलों और 200 गांवों से होकर गुजरेगी। इसी के तहत प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. इंद्रनील खां के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के 10 सीमाई जिलों में यात्रा निकाली जायेगी। पश्चिम बंगाल में 20 से 22 जनवरी तक यह यात्रा निकाली गई। आज से इस यात्रा की शुरूआत हो गई है।