लेक में युवक ने की आत्महत्या, परिजन ने लगाया प्रेमिका पर आरोप

कोलकाता : दक्षिण कोलकाता में कथित प्रेमिका के उकसाने पर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। यह घटना लेक थानांतर्गत लेक गार्डेन्स इलाके की है। यहां पर 22 वर्षीय सुमन मंडल ने आत्महत्या कर ली। इसके कारण उसकी मौत हो गयी। परिवार का आरोप है कि मंगलवार की शाम को सुमन ने लेक गार्डेन के प्रिंस अनवर शाह रोड स्थित घर से मां को फोन किया। उसने कहा कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहना चाहता है। यह कहकर उसने फोन काट दिया। बेटे द्वारा ऐसे फोन आने पर मां डर गयी। 20 मिनट में वह महिला बेटे के घर पहुंच गयी। आकर देखती है कि सुमन फंदे से लटक रहा है। उसके पॉकेट से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया। इसमें लिखा गया था कि उसकी मौत का कोई भी जिम्मेदार नहीं है। पर वह मानसिक अवसाद से ग्रस्त था। यह उसके सुसाइड नोट ने ​इशारा किया। सुमन ग्रेज्युएशन का छात्र था। उसे एक नौकरी भी मिली थी। काम पर जाते कुछ ही दिन हुए थे। वहीं परिवार का कहना है कि उसकी प्रेमिका से उसका विवाद चल रहा था। गत एक सालों से वह सम्पर्क में था। उसके बेटे का परिवार को चैट मिला है। इससे आरोप लगा रहे हैं कि उसकी प्रेमिका ने ही उसे ऐसा करने पर मजबूर किया है।

Visited 74 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

‘कच्चा बादाम’ गर्ल अंजली ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, परिवार संग किया गृह प्रवेश

नई दिल्ली: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और रियलिटी शो लॉक अप फेमस अंजलि अरोड़ा अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया आगे पढ़ें »

चीनी निमोनिया की हुई दिल्ली में एंट्री ? स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा…

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीते हुए अभी कुछ ही समय हुए है। इस बीच चीन में फिर एक बार रहस्यमयी निमोनिया बीमारी फैल रही आगे पढ़ें »

ऊपर