सन्मार्ग संवाददाता
विधाननगर : महिला से राहजनी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना विधाननगर पूर्व थाना इलाके की है। अभियुक्त का नाम प्रसून दास बताया गया है। पुलिस ने उसे बेनियापुकुर थाना इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर 2022 को एएच ब्लॉक में रहने वाली एक महिला विधाननगर मेला घूमने के लिए निकली थी। आरोप है कि घर से बाहर निकलते ही एक हेलमेट पहने हुए बाइक सवार ने उनका पीछा करते हुए कुछ दूर जाने पर ही उनका बैग छीन कर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने विधाननगर पूर्व थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी थी। मामले की जांच करते हुए विधाननगर पूर्व थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए अभियुक्त को ढूंढ निकाला। इसके बाद शुक्रवार की रात उसे बेनियापुकुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
महिला से राहजनी के आरोप में युवक गिरफ्तार
Visited 63 times, 1 visit(s) today