देर रात छत से अचानक ही गिरी महिला, हुई मौत

हत्या या आत्महत्या, छानबीन करने में जुटी पु​लिस
बारासात : बारासात थाना अंतर्गत दत्तोपुकुर स्थित हसन टावर की छत से मंगलवार की रात एक महिला की गिरने से मौत हो गयी। उसका सिर फट गया था। मृतका की पहचान घोला थाना अंतर्गत सोदपुर की निवासी नंदिता मंडल के रूप में की गयी। देर रात नंदिता वहां क्यों आयी थी, वह बिल्डिंग में किसके यहां आयी थी, उसने छत से कूदकर जान दे दी या फिर उसे किसी ने धक्का दिया है, इन सभी दिशाओं में पुलिस ने छानबीन शुरू की है। अपार्टमेंट के निवासियों का कहना है कि रात में उन्होंने कुछ गिरने की आवाज सुनी हालांकि उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद उन्होंने एक महिला के कराहने की आवाज सुनी तो वे लोग बाहर निकले। उन्होंने देखा कि इमारत के सामने खून ही खून था और महिला गिरी पड़ी थी। उन्होंने पुलिस को इसकी खबर दी। उन्होंने घायल म​हिला को बारासात अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि नंदिता बिल्डिंग में ही किसी से मिलने आयी थी। संभव है कि किसी से अवैध संपर्क के कारण यह घटना हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Ramnavami Violence : बंगाल में 2 पुलिस अफसरों पर EC का एक्शन, की यह कार्रवाई

मुर्शिदाबाद : जिले में रामनवमी के अवसर पर जुलूस निकाले जाने के दौरान हुई हिंसा को रोकने में कथित तौर पर नाकाम रहने को चुनाव आगे पढ़ें »

टेस्ला सीईओ Elon Musk ने टाली भारत यात्रा, सामने आई ये बड़ी वजह

नई दिल्ली : टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अपनी भारत यात्रा टाल दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार मस्क इसी वीकेंड भारत की यात्रा आगे पढ़ें »

ऊपर